महाराजगंज, मार्च 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज जिले के 12 परीक्षा केन्द्रों पर आगामी 14, 15 मार्च को होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस (उप-निरीक्षक) परीक्षा की तैयारियां तेज होती जा रही है। एसपी सोमेन्द्र मीना ने गुरुवार को शहर के जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज व जीएसवीएस इंटर कालेज परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर तैयारियों को देखा। उन्होंने केन्द्र के जिम्मेदारों को पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा कराने का निर्देश दिया। पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की ताकीद की। उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को चार पालियों में होगी। प्रत्येक पाली में 4560 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिले के कुल 12 केन्द्रों पर कुल 18240 प्रतिभाग करेंगे। निरीक्षण के दौरान एसपी ने परीक्षा हॉल, प्रवेश द्वार, बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी...