सहारनपुर, मार्च 12 -- सहारनपुर। डीएम मनीष बंसल की अध्यक्षता एवं एसएसपी अभिनंदन की उपस्थिति में कलक्ट्रेट सभागार में 14 एवं 15 मार्च को उप्र पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित कराई जाने वाली उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बैठक हुई। कहा परीक्षा व्यवस्थित संपन्न कराने को पूर्वाभ्यास करें। डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर पुरुष-महिला अभ्यर्थियों की जांच को अलग-अलग स्टाफ की ड्यूटी लगाई जाए। निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्र के अंदर कार्मिक अपने फोटोयुक्त पहचान पत्र प्रदर्शित करें। सभी सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, केंद्र पर्यवेक्षक निर्धारित प्रक्रियानुसार दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए परीक्षा को पारदर्शिता के साथ नकलविहीन संपन्न कर...