उरई, मार्च 12 -- उरई। 14 व 15 मार्च को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा(एसआई) को लेकर रेलवे ने भी तैयारी कर ली है। झांसी मंडल द्वारा झांसी-कानपुर रेलमार्ग के अलावा विभिन्न रूटों पर एक दर्जन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। सीनियर डीसीएम अमन वर्मा ने बताया कि ट्रेनों के संचालन के लिए प्रस्ताव प्रयागराज जोन को स्वीक़ृति के लिए भेजा गया है। इससे आने जाने में परीक्षार्थियों को असुविधा नहीं होगी। उ.म. रेलवे झांसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा ने बताया कि 14 व 15 मार्च को एसआई भर्ती परीक्षा आयोजित होनी है। बड़ी संख्या में परीक्षार्थी कई जगहों पर बनाए गए सेंटरों पर परीक्षा देने जाएंगे। ऐसे में परीक्षार्थियों को ट्रेन की सुविधा उपलब्ध के लिए विभाग ने तैयारी की है। उ.म. रेलवे झांसी मंडल ने एक दर्जन से अधिक स्पेशल ट्रेनों का प्रस्ताव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.