वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पुलिस विभाग की उपनिरीक्षक (एसआई) और समकक्ष पदों पर लिखित परीक्षा में संभावित अभ्यर्थियों की भीड़ के मद्देनजर 14 और 15 मार्च को रोडवेज 168 अतिरिक्त बसें संचालित करेगा। वाराणसी रीजन के अधीन जनपदों को डिपो स्तर पर बसों का आवंटन किया गया है। प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार इस परीक्षा में वाराणसी जनपद के केंद्रों पर 77 हजार 780 अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान है। इसे देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। विभिन्न रूटों पर संचालित नियमित बसों के अलावा अतिरिक्त गाड़ियां लगाई जा रही है। वहीं, कैंट स्थित बस स्टैंड पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। सभी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक की ड्यूटी लगाई गई है। उक्त अवधि में अवकाश निरस्त रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.