बलिया, मार्च 16 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को निर्धारित सभी 15 केन्द्रों पर दो पालियों में परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई। पहले दिन शनिवार को लगभग 12 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। दूसरे दिन भी करीब इतनी ही संख्या रही। एक दिन में एक साथ इतने परीक्षार्थियों की मौजूदगी से पूरा शहर पटा रहा। केन्द्र से निकलने के बाद अभ्यर्थियों की भीड़ आसपास खाने-पीने की दुकानों पर पहुंची। वहां से रोडवेज की बसों या ट्रेनों से अभ्यर्थी अपने शहर को वापस हुए।एसआई परीक्षा के लिए जिले में कुल 15 केन्द्र बनाए गए थे। इनमें शहर के एससी कालेज, टाउन डिग्री कालेज, टाउन इंटर कालेज, कुंवर सिंह इंटर कालेज, कुंवर सिंह डिग्री कालेज, गुलाब देवी इंटर व डिग्री कालेज, जीआईसी, जीजीआईसी, टाउन पॉलिटेक्निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.