एसआई भर्ती परीक्षा की तैयारियों का एसएसपी ने लिया जायजा
इटावा औरैया, जून 14 -- इटावा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड की उप निरीक्षक नागरिक पुलिस परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए रविवार को एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। इस परीक्षा में लिखित परीक्षा में सफल 134 अभ्यर्थी भाग लेंगे। जिनमें 56 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश और निकास, बैरिकेडिंग, पेयजल, चिकित्सा सहायता, प्रतीक्षालय और यातायात प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों के प्रवेश के समय एडमिट कार्ड और पहचान पत्र की गहन जांच की जाए व बायोमेट्रिक, डिजिटल आईरिस और ई-केवाईसी प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुसार कराई जाए। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.