एसआई भर्ती : 10,676 अभ्यर्थी पेपर टू के लिए सफल
प्रयागराज, अक्टूबर 29 -- प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा 2025 के शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया। इसमें 10,676 अभ्यर्थियों को 28 नवंबर को संभावित पेपर टू के लिए सफल घोषित किया गया है। महिला वर्ग में 518 व पुरुष वर्ग में 10,298 अभ्यर्थी पेपर टू के लिए सफल हैं। पुरुष वर्ग में 1,189 पूर्व सैनिक (ईएसएम) भी शामिल हैं। विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों के कारण 97 अभ्यर्थियों को अनंतिम रूप से पेपर टू में शामिल होने की अनुमति दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.