मुरादाबाद, मार्च 15 -- मुरादाबाद। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से आयोजित एसआई परीक्षा के दूसरे दिन भी रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच महानगर के 28 केंद्रों पर लिखित परीक्षा संपन्न हुई। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक पहली पाली में हुई परीक्षा के लिए 11280 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पुलिस भर्ती परीक्षा के नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक ने बताया कि पहली पाली में कुल 70,97 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 4,183 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में अधिकारी भ्रमणशील रहकर केंद्रों का जायजा लेते रहे। परीक्षा समाप्त होने के बाद फव्वारा चौके रेलवे स्टेशन रोड, संभाल चौराहा, इम्पीरियल तिराहा आदि स्थानों पर जाम के हालात बने रहे। इन रूटों पर हैवी ट्रैफिक के कारण वाहन रेंगते नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...