वाराणसी, मार्च 15 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए शनिवार को दो पालियों कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में परीक्षा हुई। इसमें 46 केंद्रों पर 18,954 परीक्षार्थी शामिल हुए। हालांकि दोनों पालियों में 38,880 परीक्षार्थी पंजीकृत थे लेकिन 51 फीसदी ने परीक्षा छोड़ दी। रविवार को भी दोनों पालियों में इम्तिहान होगा।नोडल अधिकारी एडीसीपी (महिला अपराध) नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि पहली पाली में 19,440 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिसमें 9410 शामिल हुए। जबकि दूसरी पाली में भी 19,440 में महज 9544 ने परीक्षा दी। दोनों पालियों में 38,880 की जगह 18,954 परीक्षार्थी शामिल हुए। हर केद्र पर सकुशल परीक्षा हुई। आवेदकों में बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड तक के परीक्षार्थी थे। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, मंडल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.