हापुड़, मार्च 14 -- हापुड़ संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा जनपद में 14 और 15 मार्च को छह परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी। जिसमें करीब 3600 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। इसके अलावा साल्वर गैंग के सदस्यों पर पुलिस की पैनी निगाह रहेगी। सादे कपड़ों में पुलिस कर्मी परीक्षा केंद्रों और उसके आसपास तैनात रहेंगे। डीएम, एसपी ने शुक्रवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर संबंधित अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहां यातायात पुलिस ने परीक्षार्थियों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसका ध्यान रखते हुए परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में मदद के लिए बार कोड स्कैनर चार्ट तैयार किया है। जगह जगह इसका चस्पा किया किया गया।परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.