बदायूं, मार्च 1 -- बदायूं। उप निरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की 14 एवं 15 मार्च को परीक्षा प्रस्तावित है। इस लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू संचालन को लेकर जनपद में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का शनिवार को डीएम अवनीश राय ने निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम अवनीश राय ने परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्र एसके कॉलेज में की गई व्यवस्थाओं को देखा है। वहीं प्रकाश, पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल परीक्षा कक्ष, सीसीटीवी, प्रवेश द्वार आदि व्यवस्थाओं का बेहतर करने को कहा है। इसके अलावा अधिकारियों व परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, सुचितापूर्ण व सकुशल रूप से सम्पन्न कराने तथा परीक्षा के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर ए...