सोनभद्र, मार्च 14 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में शनिवार को छह केन्द्रों पर पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की की गई। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में कुल 4800 परीक्षार्थियों में 1689 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 3111 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सुबह से ही पर्रीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ जुटने लगी। परीक्षार्थियों को आई स्कैनिंग और बायोमैट्रिक सत्यापन के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। प्रथम पाली में 2400 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1549 और द्वितीय पाली में 2400 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1562 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। पहली पाली में 851 और दूसरी पाली में 838 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम पाली में सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर बाद तीन बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा हुई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.