सोनभद्र, मार्च 16 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में रविवार को दूसरे दिन भी छह केन्द्रों पर पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की की गई। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में कुल 4800 परीक्षार्थियों में 1580 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पर्रीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों की की जांच कर ही उन्हें अंदर प्रवेश दिया जा रहा था। प्रथम पाली में 2400 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 799 तथा दूसरी पाली में 2400 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 781 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस प्रकार पहली पाली में 1601 और दूसरी पाली में 1619 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। पहली पाली में सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर बाद तीन बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजा शारदा महेश इंटर कालेज, आदर्श ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.