एसआई ने रेवाड़ी में व्यापारी को भी धमकी दिलवाई थी
फरीदाबाद, जून 24 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। शहर के चर्चित रंगदारी प्रकरण मामले में गिरफ्तार इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के सब-इंस्पेक्टर सिकंदर को रेवाड़ी पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर अपने साथ ले गई है। रेवाड़ी में भी उस पर एक व्यापारी को विदेश में बैठे गैंगस्टर के नाम पर धमकी दिलाने का आरोप है। सूत्रों के अनुसार जांच में यह तथ्य सामने आ रहा है कि हथियार का लाइसेंस प्राप्त करने के उद्देश्य से संबंधित व्यापारी और आरोपी सब-इंस्पेक्टर ने मिलीभगत कर यह साजिश रची थी। बता दें कि मई में फरीदाबाद के 16 प्रमुख कारोबारियों को विदेश में बैठे गैंगस्टर के नाम से करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकियां मिली थीं। वहीं, आरोपी प्रॉपर्टी कारोबारी दीपक गोयल की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। फरीदाबाद पुलिस ने उसकी जमानत रद्द कराने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.