पूर्णिया, जून 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। वाहन चेकिंग कर रहे एसआई के साथ एक युवक ने जमकर बहसबाजी की। जिससे वहां भीड़ लग गई। मामला जीएमसीएच के मुख्य गेट के समीप का है। वहां एसआई एके झा दलबल के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक बिना हेलमेट के बाइक ड्राइव करते आया। जिसे पुलिस कर्मियों ने रोककर समझाने की कोशिश की। परन्तु युवक उल्टे पुलिस से उलझ गया। जिससे वहां भीड़ जमा हो गई। इसके बाद युवक निकल गया। फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी राजनंदनी सिन्हा ने कहा कि बाइक चोरी एवं यातायात नियमों के उल्लंघन की रोकथाम को लेकर नियमित वाहन चेकिंग की जाती है। यह भी पढ़ें- चेकिंग अभियान में 51 हजार रुपये फाइन वसूले इसी दौरान युवक पुलिस कर्मियों से बहस करने लगा। हालांकि माहौल तुरंत शान्त हो गया, पुलिस के स्तर से फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह भ...