प्रयागराज, फरवरी 27 -- प्रयागराज, संवाददाता। नैनी के लेप्रोसी चौराहा और नए यमुना पुल पर हुए दो सड़क हादसों में बीएसएफ में एसआई के बेटे और एक दुकानदार की मौत हो गई। दोनों हादसे गुरुवार रात हुए थे। मूल रूप से बलिया के रहने वाले श्रीपत पांडेय बीएसएफ में एसआई हैं। इनका सुढ़ियाभीट अरैल में मकान है। इनके तीन बेटों में दूसरे नंबर का 24 वर्षीय अजय पांडेय सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा था। गुरुवार रात वह कोचिंग से घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। उसकी बाइक नए यमुना पुल पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटे के मौत की खबर पाकर श्रीपत पांडेय शुक्रवार को घर पहुंचे। वहीं गुरुवार रात गुड़ मंडी चौक निवासी 50 वर्षीय दिलीप कुमार केसरवानी की लेप्रोसी चौराहे पर डंपर की टक्कर से मौत हो गई। लोकनाथ चौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.