हाथरस, अप्रैल 11 -- -सबसे अधिक हाथरस विधानसभा में थे वोटर, प्रशासन ने शुक्रवार को जारी की फाइनल सूची हाथरस,कार्यालय संवाददाता। एसआईआर के बाद जिले की तीनों विधानसभाओं की फाइनल मतदाता सूची जारी कर दी गई है। तीनों विधानसभाओं में 122639 लाख वोट कटे है। इससे निश्चित ही तीनों विधानसभाओं का गणित गड़बड़ाएगा।चुनाव आयोग के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु किया गया। इस प्रकि्रया के तहत बीएलओ ने घर घर जाकर मतदाताओं की पूरी जानकारी हासिल की। लगातार चले इस अभियान के तहत शुक्रवार को डीएम ने मतदाताओं की फाइनल सूची जारी कर दी। जिले की तीनों विधानसभाओं में 122639 लाख वोट कटे है। हाथरस विधानसभा में वर्ष 2022 में पहले 415992 थे। अब 369865 वोटर बचे है। हाथरस में एसआईआर के बाद 46127 वोट कटे है। पहले यहां महिला मतदाताओं की संख्या 192090 थी। अब महिलाओं...