पूर्णिया, अप्रैल 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। आधार इनेबल सिस्टम के जरिए एक एसआई के बैंक खाते से साइबर फ्रॉड ने सात हजार रूपये उड़ा लिए। पीड़ित एसआई जिले के बायसी थाने में पोस्टेड हैं। उन्होंने साइबर अपराध के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई एवं साइबर थाना में मामले की जानकारी दी। साइबर डीएसपी चंदन कुमार ने बताया कि एसआई के बैंक खाते से आधार बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन के जरिए झारखंड के गढ़वा में रूपये ट्रांजेक्शन किए गए हैं। ट्रांजेक्शन के लिए फ्रॉड ने आठ बार ऑथेंटिकेशन अटेम्प्ट लिया है। फिलहाल उनके आधार बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन को क्लोज कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...