आगरा, मार्च 5 -- पटियाली थाना में तैनात एसआई गया प्रसाद संत की हृदय गति रुकने से गुरुवार की सुबह मृत्यु हो गई। पुलिस के मुताबिक 56 वर्षीय उपनिरीक्षक गया प्रसाद संत की गुरुवार सुबह करीब 9 बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई। तबीयत खराब होने पर वह स्वयं उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटियाली पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी सीएचसी पहुंच गए। चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल कासगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें सीपीआर देकर बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। चिकित्सकों के अनुसार प्रथम दृष्टया उनकी मृत्यु हार्ट अटैक से होना प्रतीत हो रही है। हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि ...