प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 13 -- उत्तर प्रदेश पुलिस की एसआई भर्ती परीक्षा शनिवार, रविवार को आयोजित की गई है। जनपद से करीब 20 हजार प्रतिभागी दो दिन के भीतर चार जिलों की यात्रा करेंगे। जिले से पुलिस की एसआई भर्ती परीक्षा के लिये लगभग 20 हजार आवेदकों को शनिवार व रविवार के दिन प्रयागराज, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर में परीक्षा में प्रतिभाग करना है। रोडवेज निगम की ओर से प्रयागराज सहित तीन रूट के लिये शुक्रवार की शाम से ही स्पेशल बसों का संचालन शुरू किया गया। हालांकि डिपो से प्रयागराज रूट के लिये नियमित, अनुबंधित की 27 बसों का संचालन पूर्व की व्यवस्था में है। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन की ओर से प्रयागराज के लिये तुलसी सुपरफास्ट, सरयू एक्सप्रेस, प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर, मेला स्पेशल का संचालन पहले की व्यवस्था है। शुक्रवार की शाम से ही जंक्श...