बदायूं, अप्रैल 4 -- बिल्सी के मोहल्ला संख्या एक निवासी एवं मुरादाबाद में तैनात पुलिस एसआई विनीत शर्मा की पत्नी ममता शर्मा का बीमारी के चलते निधन हो गया। ममता लंबे समय से बीमारी से जूझ रहीं थीं। गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार कछला घाट पर किया गया। इस दौरान उनके पुत्र आयुष शर्मा ने मुखाग्नि दी। उनके निधन पर सभासद अजीत सिंह गुर्जर, राजीव महेश्वरी, मनीष असावा, लवकुमार वार्ष्णेय, वीरेंद्र पाल, जीतेंद्र शर्मा, दिवाकर मिश्रा, पुरुषोत्तम शाक्य, ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने गहरा दुःख जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...