देवरिया, अप्रैल 6 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के करमुआ निवासी उपनिरीक्षक सत्येंद्र यादव (49) पुत्र स्व. सूर्यदेव यादव की शुक्रवार सुबह अचानक मौत हो गई थी। शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ करमुआ घाट पर छोटी गण्डक के किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया।सत्येंद्र यादव गोंडा के धानेपुर थाने में एसआई पद पर तैनात थे। 2 अप्रैल को अवकाश लेकर अपने घर आए हुए थे। 3 अप्रैल की सुबह वह टहलते हुए अपने खेत देखने गए थे। खेत से वापस लौटते समय रास्ते में अचानक उनकी मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव घर पहुंचा। इसके बाद करमुआ घाट स्थित छोटी गंडक नदी के किनारे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस विभाग की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.