बस्ती, मई 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिला अस्पताल के एसआईसी के चैंबर में घुसकर मनबढ़ों ने गालीगलौज किया। वहां तैनात गार्ड ने जब उनको रोकने का प्रयास किया तो उन लोगों ने गार्ड के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर जब अस्पताल स्टॉफ वहां इकट्ठा होने लगा तो मनबढ़ वहां से भाग गए। एसआईसी डॉ. खालिद रिजवान अहमद ने कोतवाली पुलिस को अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में हमलावर जिस गाड़ी पर सवार होकर भागे थे, उसका नंबर दिया गया है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व गाड़ी के नंबर के सहारे हमलावरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें- देवा पीएचसी में न सीसी कैमरा लगे न सुरक्षा गार्ड अस्पताल स्टॉफ का कहना था कि वर्ष 2024 में वृद्धा आश्रम बस्ती से एक बुजुर्ग महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इला...