बगहा, मई 22 -- बेतिया, हमारे संवाददाता। उद्योग विभाग की नई नियमावली के तहत अब जिले के उद्यमियों को एसआईबीपी स्टेज 1 का क्लीयरेंस लेने पटना जाने की जरूरत नहीं है। स्टेज 1 क्लीयरेंस की सुविधा अब उद्यमियों को जिला मुख्यालय से ही प्राप्त हो जाएगी। यह सुविधा चार स्टेज में उद्यमियों को मिलती है। इसके पूर्व पहले स्टेज के क्लीयरेंस के लिए पटना का चक्कर लगाना पड़ता था लेकिन उद्यमियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए अब यह नियमावली बनाई गई है कि प्रथम स्टेज का क्लीयरेंस जिला उद्योग केंद्र से ही उपलब्ध कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- एसआईपीबी के स्टेज-1 का क्लीयरेंस जिले में हीउद्यमियों को मिल रही सुविधा इसकी जानकारी देते हुए उद्योग विभाग के महाप्रबंधक रोहित राज ने बताया कि फिलहाल जिले के 33 लोगों को स्टेट इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड की सुविधा मिल रही है, जिसका ल...