नई दिल्ली, फरवरी 19 -- सबरीमाला में कथित सोना चोरी के मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने गुरुवार को केरल हाईकोर्ट से कहा कि वह 31 मार्च तक संबंधित अदालत में अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर सकती है। न्यायमूर्ति राजा विजयराघवन वी. और न्यायमूर्ति के. वी. जयकुमार की पीठ को एसआईटी ने बताया कि जमशेदपुर स्थित राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला ने आश्वासन दिया है कि वह सबरीमाला कलाकृतियों से लिए गए नमूनों का शीघ्र परीक्षण कर रिपोर्ट देगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.