गिरडीह, जुलाई 27 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गिरिडीह में रविवार को युवा प्रबोधन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय विकसित भारत के निर्माण में नागरिक कर्तव्य एवं स्व के मंत्र की भूमिका रखा गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्मनिर्भरता, स्वावलंबन, नागरिक कर्तव्यों और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित करना था। मुख्य वक्ता सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के प्रो. डॉ. शशांक कुलकर्णी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आत्मनिर्भर भारत ही नए राष्ट्रवाद का आधार है। विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब देश का प्रत्येक युवा आत्मविश्वासी, स्वावलंबी एवं जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाए। यह भी पढ़ें- Gridih News: विकसित भारत के निर्माण में नागरिक कर्तव्यों पर जोर उन्होंने युवा...