मुजफ्फर नगर, अगस्त 2 -- मुजफ्फरनगर कवाल कांड में शाहनवाज की हत्या के सभी आरोपियों को शासन स्तर से गठित एसआईटी ने सभी छह आरोपियों को क्लीन चिट दे दी थी। हालांकि वादी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर एसआईटी की रिपोर्ट को चुनौती दी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार को सभी आरोपियों को कोर्ट में तलब किया था। इस मामले में एक आरोपी तहेंद्र की मौत हो गयी है, जिसके लिए कोर्ट ने जानसठ पुलिस से मृत्यु आख्या तलब की है।27 अगस्त 2013 को जानसठ थाना क्षेत्र के गांव कवाल में ममेरे-फुफेरे भाई गौरव व सचिन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी थी। मारपीट के दौरान शाहनवाज भी घायल हुआ था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी थी। इस मामले शाहनवाज के पिता वादी सलीम ने मलिकपुरा निवासीगण रविन्द्र सिंह, प्रहलाद, बिशन, तहेन्द्र उर्फ तेंदू , देवेन्द्र व जितेन्द्र के खिलाफ जानसठ थाना में ह...