मेरठ, नवम्बर 23 -- बोगस फर्मों के माध्यम से फर्जी ई-वेबिल से ट्रेडिंग कर करोड़ों की जीएसटी चोरी करने वाले गैंग के दो आरोपी मेरठ के मोहम्मद इखलाक और शाहजहांपुर के इत्तेफाक आलम उर्फ दानिश कबाड़ी को शनिवार को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से आठ एटीएम कार्ड, तीन आधार कार्ड, मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में दिल्ली से बोगम फर्म खरीदकर सीए की मदद से फर्जी ई-वेबिल तैयार करा आयरन स्क्रैप की ट्रेडिंग कर 4 से 5 करोड़ कमाने की बात स्वीकार की है। मुरादाबाद में एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया 23 और 24 अक्तूबर को राज्य कर विभाग की सचल दल ईकाई द्वितीय और षष्टम ने हाईवे पर आयरन स्क्रैप के दो ट्रक पकड़े थे। दोनों ट्रकों में जो माल लदा था उसे लखनऊ के राजाजीपुरम आवास विकास कॉलोनी निवासी अंकित कुमार द्वारा लखनऊ से मुजफ्फरनगर भेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.