कानपुर, मार्च 19 -- - इससे पहले भी कई यूनिवर्सिटी की डिग्री पाई गई थी फर्जी -शैल ग्रुप ऑफ एजुकेशन कार्यालय में छापेमारी में एक हजार से ऊपर मिली थी फर्जी मार्कशाीट व डिग्रियांकानपुर, संवाददाता। एसआईटी की जांच में एक-एक कर डिग्रियां फर्जी निकल रही हैं। गुरुवार को म​णिपुर की ए​शियन यूनिवर्सिटी की 284 डिग्री भी जांच में फर्जी मिलीं हैं। यूनिवर्सिटी ने एसआईटी के पास मौजूद रोल नंबर का मिलान किया तो गजट में उनका कोई जिक्र नहीं मिला। इससे उनके फर्जी होने की पु​ष्टि हो गई। इससे पहले कई यूनिवर्सिटी की जांच में भी वहां की डिग्री फर्जी पाई गई थी।किदवई नगर पुलिस ने 18 फरवरी को जूही कलां स्थित शैल ग्रुप ऑफ एजुकेशन कार्यालय में दबिश दी थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस को मौके से उत्तर प्रदेश समेत नौ राज्यों के 14 विश्वविद्यालयों की एक हजार से ज्यादा मार्कशीट...