पटना, जनवरी 21 -- पटना में नीट की तैयारी करने वाली जहानाबाद की छात्रा की मौत के मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी की दो और टीमें बुधवार को गांव पतियावां पहुंची। टीम में पटना सचिवालय क्षेत्र की एक महिला डीएसपी के नेतृत्व में एक इंस्पेक्टर और एक अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम अपराह्न तीन बजे पतियावां पहुंची। छात्रा के परिजनों से बातचीत की। एसआईटी की दूसरी टीम में परसा बाजार की थानाध्यक्ष मोनिका रानी और जक्कनपुर थानाध्यक्ष समेत चार पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं। इस टीम ने एक युवक को हिरासत में लिया है, जो किसी वाहन का चालक बताया जा रहा है। इस टीम में शामिल चार पुलिस पदाधिकारी जहानाबाद नगर थाने भी पहुंचे और कुछ देर वहां रुकने के बाद टेहटा-मखदुमपुर की ओर रवाना हो गए। हिरासत में लिया गया युवक कौन और कहां का निवासी है, इसके बारे में विशेष जानकारी नहीं...