एसआईटी के निर्देश पर एसबीआई के लाकरों कराई गयी कोडिंग, लगे स्टीकर
अयोध्या, अगस्त 21 -- अयोध्या, संवाददाता। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले के बाद सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित एसआईटी के द्वारा पूरे घटनाक्रम की गहनता से पड़ताल की जा रही है। आईजी किरन एस की अगुवाई में चल रही इस एसआईटी में एक फोरेंसिक आडीटर को भी शामिल किया गया है। जांच टीम के सदस्य अंकेक्षणक (आडीटर) के द्वारा एसबीआई व राम मंदिर ट्रस्ट दोनों के अभिलेखों की जांच के साथ मिलान कर गड़बड़ियों का बारीकी से अध्ययन कर रहे हैं। इसके साथ ही डिजिटलाइज्ड सुरक्षात्मक उपाय को अपनाने का निर्देश भी दे रहे हैं। इस सुरक्षात्मक उपाय के अन्तर्गत बैंक के उन लाकरो की कोडिंग कराई गयी है जिनमें रामलला के बहुमूल्य आभूषणों को सुरक्षित कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बैंक के लाकरो में श्रद्धालुओं के द्वारा रामलला को समर्पित मूल्यवान धातुएं भी रखवाई गयी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.