चित्रकूट, जनवरी 28 -- चित्रकूट। संवाददाता पेंशनरों को अपने बुने जाल में फंसाकर कोषागार से अनियमित भुगतान कराकर करोड़ों के गबन में भूमिका निभाने वाले दलाल लगातार एसआईटी की रडार पर आ रहे है। एसआईडी दलालों को चिन्हित कर उनको दबोचने के प्रयास में जुटी है। चिन्हित सात और दलालों का एसआईटी लोकेशन टे्रस कर रही है। यह सभी पकड़े जाने के भय से भूमिगत हो गए है। कोषागार से वर्ष 2018 से लेकर 30 सितंबर 2025 तक 93 पेंशनरों के खातों में अनियमित भुगतार कराकर हुए 43.13 करोड़ के गबन मामले की पुलिस एसआईटी जांच कर रही है। घोटाले में भूमिका निभाने वाले नौ दलाल अभी तक गिरफ्तार हो चुके है। इधर एसआईटी ने छानबीन के दौरान गबन में भूमिका निभाने वाले सात और दलालों को चिन्हित किया है। चिन्हित और जेल जा चुके ज्यादातर दलाल आपस में रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं। चिन्हित दलालो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.