मधुबनी, अप्रैल 9 -- राम शरण साह मधुबनी,विधि संवाददाता। पंडौल थाना क्षेत्र के भगवतीपुर में बीती रात गोली मारकर की गई पवन यादव उर्फ रमनजी यादव की हत्या मामले की जांच एसआईटी करेगी। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने हत्याकांड का उद्भेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया है। टीम में सदर सर्किल इंस्पेक्टर पवन कुमार एवं टेक्निकल सेल के सब इंस्पेक्टर सपन कुमार सहित अन्य पुलिस अफसरों को शामिल किया गया है। रात करीब 12 बजे घटना की सूचना पर एसपी खुद भगवतीपुर ईदगाह के पास घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। एसपी के समक्ष सीडीपीओ सदर एवं पंडौल थानाध्यक्ष रमन कुमार आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस अफसरों को कई निर्देश दिए। पुलिस की फोरेंसिक टीम भी घटन...