लखनऊ, अगस्त 1 -- अयोध्या श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना के लिए गठित दूसरी एसआईटी ट्रस्ट से प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई बिंदुओं पर और जानकारी जुटाएगी। सूत्रों का कहना है कि कुछ और दस्तावेज भी लिए जाएंगे। एसआईटी में फोरेंसिक आडिटर समेत दो विशेषज्ञों की भी अहम भूमिका होगी। पुलिस जांच में अब तक चढ़ावा चोरी से जुड़े तथ्यों व साक्ष्यों का नए सिरे से विश्लेषण किया जा रहा है। एसआईटी जल्द अयोध्या जाने की तैयारी में है।

एसआईटी की टीम आईजी लखनऊ रेंज किरण एस की अगुवाई में गठित एसआईटी में अयोध्या रेंज के डीआईजी सोमेन बर्मा और एसएसपी अयोध्या डा. गौरव ग्रोवर के अलावा बाराबंकी में तैनात एएसपी रितेश कुमार को भी शामिल किया गया है। मामले में लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में गठित पहली एसआईटी की प्रारंभिक रि...