एसआईईटी के नए लोगो का हुआ अनावरण
लखनऊ, सितम्बर 2 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता राज्य शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान (एसआईईटी) के नए लोगो का अनावरण बुधवार को किया गया। नई पहचान, नई उड़ान थीम पर यह लोगो बनाया गया है। राजधानी स्थिति एसआईईटी के सभागार में निदेशक डा. मुकेश चंद्र ने बताया कि संस्थान छात्रों व शिक्षकों के लिए तकनीकी के बेहतर प्रयोग से किस तरह बेहतर ढंग से पढ़ाई कराई जाए इस पर जोर दे रहा है। छात्रों का स्क्रीन टाइम कम करने और कम समय में वह किस तरह तकनीकी का बेहतर उपयोग कर अच्छी शिक्षा हासिल करें इसके लिए कार्य किया जा रहा है। तकनीकी व नैतिकता के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.