आजमगढ़, अप्रैल 11 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद जिले की आजमगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतदाता घटे हैं। मतदाता कम होने में लालगंज दूसरे और मेंहनगर विधानसभा तीसरे स्थान पर है। एसआईआर से पहले आजमगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 398368 मतदाता थे। इनमें 210576 पुरुष और 187791 महिला मतदाता जबकि एक अन्य मतदाता था। विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद यहां मतदाताओं की संख्या घटकर 330980 पहुंच गई है। अब 179320 पुरुष, 151658 महिला और दो अन्य मतदाता हैं। यहां कुल 67388 मतदाता कम हुए हैं। आजमगढ़ सदर सीट से सपा के दुर्गा प्रसाद यादव लगातार आठ बार से विधायक हैं। लालगंज विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर से पहले कुल 412443 मतदाता थे। इनमें 218274 पुरुष, 194159 महहला और 10 अन्य मतदाता थे। अंतिम सूची के प्रकाशन के बाद यहां कुल मतदाता घट...