चक्रधरपुर, जुलाई 14 -- चक्रधरपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत बंदगांव प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 31, 40 और 41 में मतदाता गणना प्रपत्र वितरण एवं ईएफ डिजिटाइजेशन का कार्य निर्धारित समय सीमा में शत-प्रतिशत पूरा किया गया। मतदान केंद्र 31 की बीएलओ आशा रानी, 40 की अंती सुरीन और 41 की राईमुनी केराई ने वॉलंटियरों एवं बीएलओ सुपरवाइजरों के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल की। उत्कृष्ट कार्य के लिए अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी ने संबंधित बीएलओ और सुपरवाइजरों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान अधिकारियों ने सभी कर्मियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी निर्वाचन कार्यों को इसी निष्ठा और समयबद्धता के साथ पूरा करने का आह्वान किया। साथ ही अन्य बीएलओ को भी इस उपलब्धि से प्रेरणा लेकर एसआईआर-2026 अभियान को सफल...