बोकारो, जून 27 -- बोकारो, प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के सफल संचालन में वालंटियर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्हें बीएलओ के फ्रेंड, फिलॉसफर एवं गाइड बनकर मतदाताओं और निर्वाचन कर्मियों के बीच प्रभावी सेतु की भूमिका निभानी होगी। यह बातें जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ झा ने शनिवार को डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल, सेक्टर-2सी में आयोजित वालंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम में कही। यह भी पढ़ें- विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए वॉलेंटियरों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजितवालंटियर्स की जिम्मदारी उपायुक्त ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यालय तक सीमित नहीं होते, बल्कि समाज में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। इसी भावना के साथ वालंटियर्स को भी एसआईआर-2026 के दौरान कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण अभियान की पहली प्राथमिक...