एसआईआर 2026 गागा और कातरबेड़ा बने शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन वाले पहले मतदान केंद्र
बोकारो, जुलाई 18 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत गोमिया विधानसभा क्षेत्र संख्या-34 के पेटरवार प्रखंड में दो मतदान केंद्रों ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। प्रखंड का मतदान केंद्र संख्या 202 (गागा) और मतदान केंद्र संख्या 235 (कातरबेड़ा) सौ फीसदी गणना प्रपत्र वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा करने वाले पहले मतदान केंद्र बन गए हैं। एसआईआर-2026 के प्रथम चरण में मतदाताओं के बीच गणना प्रपत्रों का वितरण, उनका संग्रहण तथा डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। इस अभियान के तहत अरजुवा पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 202 की बीएलओ कुमारी सुनीता तथा चरगी पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 235 की बीएलओ उर्मिला देवी ने उत्कृष्ट कार्य का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Saraikela News: निम्न प्रगति वाले मतदान केंद्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.