पाकुड़, जून 13 -- पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र में एसआईआर 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को भगत धर्मशाला पाकुड़िया में पार्टी द्वारा नियुक्त बीएलए- दो का एक दिवसीय प्रशिक्षण दो सत्रों में अलग-अलग संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजमहल विधानसभा के पूर्व विधायक सह पूर्व प्रदेश महामंत्री अनंत कुमार ओझा शामिल हुए। इस बैठक के प्रशिक्षण सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व प्रदेश महामंत्री अनंत कुमार ओझा ने पाकुड़िया प्रखंड के दो मंडलों के बीएलए टू के कार्यकर्ताओं की उनकी जिम्मेदारी एवं कर्तव्यों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- एसआईआर के सफल क्रियान्वयन को लेकर भाजपा की कार्यशालाप्रशिक्षण का उद्देश्य उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के शुद्धीकरण हेतु चुनाव आयोग के द्वारा फिर विशेष गहन पुनरीक्षण‌ कार्यक्रम चल रहा है, जिसमें पार्...