बोकारो, अगस्त 6 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के पूरा होने के बाद पेटरवार प्रखंड में मतदाताओं की संख्या में कमी आई है, जबकि मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ी है। यह जानकारी गोमिया विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी अशोक राम ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि एसआईआर-2026 से पहले पेटरवार प्रखंड की 13 पंचायतों में कुल 59,905 मतदाता थे। पुनरीक्षण अभियान के बाद यह संख्या घटकर 54,468 रह गई है। अभियान के दौरान विभिन्न कारणों से 5,435 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से विलोपित किए गए हैं। प्रखंड में आठ नए मतदान केंद्रों का गठन किया गया है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: मतदाता सूची प्रारूप के प्रदर्शन में महिलाओं की बढ़ी भागीदारी, पेटरवार के 73 बूथों पर चला सत्यापन अभियान नए मतदान केंद्रों में घरवाट...