एसआईआर-2026 के तहत नए मतदाताओं के ऑनलाइन पंजीकरण/ऑफलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को लेकर ईएलसी में दी गई जानकारी
चाईबासा, अगस्त 20 -- चाईबासा। झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत नए मतदाताओं के ऑनलाइन पंजीकरण/ऑफलाइन पंजीकरण एवं निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति युवा मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पश्चिमी सिंहभूम जिले में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने मांगीलाल रूंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय व सीएम उत्कृष्ट स्कॉट बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय- चाईबासा में आयोजित इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों एवं नए मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज तथा ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.