दुमका, सितम्बर 2 -- दुमका, प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को एसआईआर-2026 के अंतर्गत संचालित जनसुनवाई एवं प्राप्त दस्तावेजों के सत्यापन से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा अतिरिक्त निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों से बारी-बारी से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने एसआईआर-2026 के तहत आयोजित की जा रही जनसुनवाई, प्राप्त दावों एवं आपत्तियों तथा उनसे संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उपायुक्त ने अधिकारियों से उनके कार्यों की प्रगति के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की तथा कार्य निष्पादन के दौ...