आजमगढ़, अप्रैल 11 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की अंतिम सूची का प्रकाशन होने के बाद जिले में 3.51 लाख मतदाता कम हो गए हैं। 27 अक्तूबर 2025 को अभियान शुरू होने से पहले जिले में कुल 3714258 मतदाता थे। शुक्रवार को अंतिम सूची जारी होने के बाद जिले में कुल मतदाताओं की संख्या अब 3362770 हो गई है। कलेक्ट्रेट में जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने अंतिम सूची जारी की। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम प्रकाशन सूची उपलब्ध कराने के साथ महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 27 अक्तूबर 2025 को जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) 2026 की शुरुआत की गई। 5 जनवरी 2025 तक विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। 6 जनवरी 2025 को मतदाता सूची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.