गाज़ियाबाद, मार्च 31 -- गाजियाबाद, प्रमुख संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची को शुद्ध बनाने की प्रक्रिया में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। नोटिस जारी कर सुनवाई के बाद जनपद की पांचों विधानसभाओं में कुल 1,747 मतदाताओं के फार्म निरस्त कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई उन मामलों में की गई, जहां निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं आए या दस्तावेजों का मिलान नहीं हो सका।जानकारी के अनुसार एसआईआर अभियान के दौरान गाजियाबाद जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 7,31,008 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे। इन नोटिसों के माध्यम से मतदाताओं से उनकी जानकारी सत्यापित करने, दस्तावेज प्रस्तुत करने और किसी भी त्रुटि को सुधारने के लिए कहा गया था। बड़ी संख्या में मतदाताओं ने सुनवाई में भाग लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की, लेकिन कुछ माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.