एसआईआर से सूबे में लाखों वोटरों का नाम काटने का हो रहा षड्यंत्र : पांडेय
चाईबासा, जून 3 -- चाईबासा, संवाददाता। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा है कि बूथ समिति और बीएलए-2 झामुमो संगठन की रीढ़ है। उन्होंने आरोप लगाया है कि एसआईआर के माध्यम से झारखंड के लाखों वोटरों का नाम काटने का षड़यंत्र हो रहा है। भाजपा लोकतान्त्रिक अधिकारों का हनन कर रही है। वे मंगलवार को चाईबासा के पिल्लाई हाल में जिला झामुमो द्वारा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण सह कार्यशाला को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सतर्क और सक्रिय रहने का आह्वान हुए कहा कि जिला स्तरीय बूथ एवं बीएलए-2 के सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर झारखंडी मतदाताओं का नाम वोटर सूची से वंचित न हो, इसका ध्यान रखें। कार्यशाला में पाण्डेय ने कहा कि चुनाव के समय बूथ समिति के सदस्य संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। चुनावी मैदान में सबसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.