हापुड़, फरवरी 22 -- एसआईआर से संबंधित विशेष पुनरीक्षण अभियान का बड़ी बारीकी से निरीक्षण कर डीएम ने कोई भी ढिलाई अथवा लापरवाही न होने को लेकर कड़ी हिदायत दी। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशन में वोटर लिस्ट को पूरी तरह नीट एंड क्लीन करने को एसआईआर प्रक्रिया चलाई जा रही है, जिसमें मुख्य रूप से अवैध मतदाताओं की छंटनी करने के साथ ही मृतक एवं अपात्रों के नाम भी काटे जा रहे हैं। इस प्रक्रिया का असल उद्देश्य से बोगस मतदाताओं को वोटर लिस्ट से बाहर का रास्ता दिखाना है। परंतु दूसरी ओर संबंधित कर्मचारियों द्वारा बरती जा रहीं कई खामियों के चलते पात्र मतदाताओं को भी अनावश्यक दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। जिसका संज्ञान लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने एसआईआर प्रक्रिया की समय अवधि एक माह बढ़ा दी गई थी, जिसको लेकर रविवार को विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.