रांची, अप्रैल 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस ने एसआईआर प्रक्रिया में भाजपा पर मतदाता सूची से नाम कटवाने की साजिश करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग की बैठक हुई। मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चुनाव आयोग की ओर से शुरू की जाने वाली एसआईआर प्रक्रिया पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में नेताओं ने कहा कि जिस प्रकार देशभर में भाजपा चुनाव आयोग के सहारे विपक्ष और कांग्रेस समर्थकों के वोट बैंक को निशाना बनाकर नाम कटवाने और वोट चोरी का प्रयास कर रही है, उसी कड़ी में झारखंड में भी भाजपा इसी रणनीति को लागू करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस ने स्पष्ट कहा कि किसी भी हालत में झारखंड के मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से कटने नहीं दिया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से कांग्...