रांची, मई 18 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांच में चल रहे प्री एसआईआर और एसआईआर के कार्य से अलग किए जाने को लेकर बड़ी संख्या में जिले के बीएलओ जिला प्रशासन को आवेदन दे रहे हैं। अधिकांश बीएलओ ने गंभीर बीमारी, शुगर, हृदय रोग, दुर्घटना और शारीरिक कमजोरी का हवाला देते हुए खुद को इस कार्य से मुक्त करने का आग्रह किया है। कई ने चिकित्सकों की धूप में नहीं निकलने को भी आधार बनाया है और बीएलओ से उनका नाम हटाने का आग्रह किया है। हर दिन इस तरह के कई आवेदन मिलने पर जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने आवेदन देने वाले बीएलओ की शारीरिक जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठन करने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- अपात्र व्यक्ति न जुड़ें मतदाता सूची में कई बीएलओ ने कहा है कि लगातार धूप में निकलने और घर-घर सर्वे करने से उनकी बीमारी बढ़ सकती ह...