रांची, मई 25 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड में गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम में जुड़े बीएलओ के शिविरों में पहुंचकर प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव आरिफ रजा ने सोमवार को उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सभी बीएलओ को आश्वस्त किया कि जहां भी वे शिविर लगाकर पुनरीक्षण कार्य कर रहे हैं, वहां यदि किसी प्रकार की अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता पड़ेगी तो युवा कांग्रेस की टीम सुविधा उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा शिविरों में पेयजल, नाश्ता सहित अन्य व्यवस्थाएं भी कराई जाएंगी, ताकि एसआईआर कार्य से जुड़े कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन सुचारू रूप से कर सकें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुविधा के साथ संपन्न हो, यही उनका उद्देश्य है, ताकि किसी भी पात्र मतदाता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। ...